छत्तीसगढ़

कांवड़ लेकर डोंगरिया पहुंचीं विधायक भावना बोहरा

Nilmani Pal
25 July 2025 11:50 AM IST
कांवड़ लेकर डोंगरिया पहुंचीं विधायक भावना बोहरा
x

रायपुर। विधायक भावना बोहरा कांवड़ लेकर डोंगरिया पहुंचीं है, अब कांवड़ यात्रा का पांचवा दिन है। उन्होंने सोशल मीडिया में जानकारी दी कि आज छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की मन मे कामना लिए मोहतरा से डोंगरिया महादेव जी का जलाभिषेक करने हेतु कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान घनघोर वर्ष में भी सभी ने अपार उत्साह के साथ आगे की यात्रा प्रारम्भ की।

यह कांवड़ यात्रा भारत की सांस्कृतिक परंपराओं में निहित सिद्धांतों की पुनर्स्थापना है। काँवड़ यात्रा सिर्फ़ एक यात्रा नहीं है, ये महादेव को शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है, ये लोक-उत्सव है, समानता का सन्देश है क्योंकि चारों तरफ भगवा ही भगवा दिखता है जो सनातन संस्कृति का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें और अपनी कृपा दृष्टि से सबके जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें यही मंगलकामना है।


Next Story
null