छत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनता से किया संवाद

Nilmani Pal
25 May 2025 5:12 PM IST
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनता से किया संवाद
x

मनेंद्रगढ़। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जनता से संवाद किया। आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सम्मिलित होकर क्षेत्र के आमजनों से संवाद किया।

इस दौरान उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सुशासन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से प्रदेश की जनता समृद्ध और सशक्त हो रही है। इस शिविर में आमजनों ने सरकार के कार्यों की खूब सराहना की।

शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Story
null