भारत

पुलिस लाइन में कांस्टेबल की हत्या, हिरासत में तीन

jantaserishta.com
25 May 2025 5:00 PM IST
पुलिस लाइन में कांस्टेबल की हत्या, हिरासत में तीन
x
एक हाथ फ्रैक्चर.
साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में बैरक के पास एक कांस्टेबल सुरजीत यादव का शव रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। उनके शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे और एक हाथ फ्रैक्चर था। इस आधार पर माना जा रहा है कि किसी रंजिश में उनकी हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने भी ऐसी ही आशंका जताई है।
संदेह के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि रविवार को एक पुलिसकर्मी ने शव देखा तो वरीय अधिकारियों और जिरवाबाड़ी थाने को सूचना दी गई।
सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिस बैरक के पास शव मिला है, वहां पंकज यादव नामक कांस्टेबल अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस उसके परिवारजनों से भी पूछताछ कर रही है।
सुरजीत यादव की पत्नी का कहना है कि वह शनिवार की शाम एक साथी कांस्टेबल के साथ घर से निकले थे, लेकिन रात में नहीं लौटे। उन्हें सुबह पुलिस से उनकी मौत की सूचना मिली। सुरजीत यादव झारखंड के पाकुड़ जिला अंतर्गत महेशपुर थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा के रहने वाले थे। वह 2011 से झारखंड पुलिस की नौकरी कर रहे थे।
वह पूर्व में सिविल जज के अंगरक्षक भी रह चुके थे और कुछ दिन पहले तक साहिबगंज के मुफस्सिल थाने में पदस्थापित थे। उनका स्थानांतरण हाल में पुलिस लाइन किया गया था। सुरजीत यादव ने शहर के आजाद नगर में जमीन खरीदकर हाल में मकान बनाया है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटियां हैं। साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह फिलहाल अवकाश पर हैं। ऐसे में घटना की जानकारी मिलने पर गोड्डा के एसपी अनिमेष नैथानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों और सुरजीत यादव के परिवार से इसके बारे में जानकारी ली। जिरवाबाड़ी पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story