छत्तीसगढ़
भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा में मंत्री केदार कश्यप हुए शामिल
Shantanu Roy
22 May 2025 8:02 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए भाजपा माना मंडल की तिरंगा यात्रा महावीर नगर स्थित अटल उद्यान से प्रारंभ होकर अमलीडीह हनुमान मंदिर तक निकाली गई। तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप सहित ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू मुख्य रूप से शामिल हुए,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय एवं भारतीय जवान जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार बड़ी संख्या में आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए है इससे एकजुटता, देशभक्ति, सहित राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी, हम सभी एक हैं। वही ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं आरडीए अध्यक्ष नंदे साहू,जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, ग्रामीण विधानसभा समन्वयक लीलाधर चंद्राकर,जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा साहू, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद,जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी, पार्षद अनामिका सिंह,विनय निर्मलकर, गायत्री नवरंगे, प्रभा विश्वकर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, विलास सुतार, मेघुराम साहू, संजय नागर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





