छत्तीसगढ़
CG BREAKING: बंद कमरे में मिली मां और दो बच्चों की लाश, फैली सनसनी
Shantanu Roy
22 May 2025 7:33 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां और दो बच्चों की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के कीदा गांव का है. जानकारी के मुताबिक ग्राम कीदा में आज दोपहर सिदार मोहल्ले के एक घर से बदबू आने के बाद किसी अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए पड़ोसी मकान में पहुंचे. इस दौरान 35 वर्षीय सुकांति साहू और दोनों बच्चे युगल साहू 15 साल, प्राची साहू 12 साल का शव बिस्तर में पड़ा हुआ था।
पड़ोंसियों ने इसकी जानकारी छाल थाने में दी. घटना की जानकारी मिलते ही छाल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला का पति महेन्द्र साहू रोजी मजदूरी का कम करता है और बीते सोमवार से वह काम करने बाहर गया हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह आज गांव लौटा है. इस घटना के संबंध में छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. तीनों का शव 4-5 दिन पुराना है. फारेंसिक टीम एवं डाॅग स्वायड को बुलाया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही तीनों के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





