छत्तीसगढ़
"अमृत भारत स्टेशन योजना" के तहत विकास कार्य पूर्ण: ओपी चौधरी
Shantanu Roy
22 May 2025 6:55 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की "अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पाँच प्रमुख रेलवे स्टेशनों – अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ – का पुनर्विकास कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इन स्टेशनों का आधुनिकीकरण न केवल यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि यह उन्नत भारत की सोच और विकसित भारत की पहचान के रूप में भी उभर रहा है। सभी स्टेशनों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है, जहाँ यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षा, स्वच्छता, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर रोशनी और सुविधाजनक यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
"अमृत भारत स्टेशन योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पाँच रेलवे स्टेशन अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ का पुनर्विकास कर उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। ये स्टेशन अब उन्नत भारत की सोच और विकसित भारत की पहचान का प्रतीक बन रहे हैं।
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) May 22, 2025
आदरणीय… pic.twitter.com/hMtRwofz3k
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के तीव्र आधुनिकीकरण और विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है। रेलवे नेटवर्क के इस उन्नयन से न केवल स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। राज्य के इन स्टेशनों को अब एक नए और आधुनिक स्वरूप में देखा जा सकता है, जो नए भारत के विकास की दिशा को दर्शाता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





