छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी धाम में मंत्री गुरु खुशवंत का आत्मीय स्वागत, श्रद्धा और आशीर्वाद से अभिभूत

Shantanu Roy
21 Aug 2025 8:06 PM IST
गिरौदपुरी धाम में मंत्री गुरु खुशवंत का आत्मीय स्वागत, श्रद्धा और आशीर्वाद से अभिभूत
x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज जिले के पावन गिरौदपुरी धाम का विशेष प्रवास किया। छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार गिरौदपुरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। गिरौदपुरी धाम, जिसे गुरु घासीदास बाबा की तपोभूमि माना जाता है, पहुंचते ही मंत्री खुशवंत ने इसे अपने लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यहां की पवित्र वायु और आध्यात्मिक वातावरण से हर श्रद्धालु के मन में नई ऊर्जा और उमंग का संचार होता है। इस दौरान उन्होंने परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी को नमन करते हुए समाज की उन्नति और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि यह दायित्व उन्हें आप सबके विश्वास और आशीर्वाद से मिला है। उन्होंने जनता के स्नेह, बधाई और शुभकामनाओं के लिए हृदय से
आभार
व्यक्त किया और कहा कि वे प्रदेश के विकास और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गुरु घासीदास बाबा के सिद्धांत – "मनखे-मनखे समान" – समाज में समरसता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। इस मार्ग पर चलते हुए ही छत्तीसगढ़ को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। गिरौदपुरी धाम प्रवास के दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर मौजूद थे और उन्होंने भी मंत्री को शुभकामनाएं दीं।
Tagsबलौदाबाजार गिरौदपुरी धाममंत्री गुरु खुशवंतगुरु घासीदास बाबाभाजपा स्वागत कार्यक्रमसामाजिक संगठनों का सम्मानछत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्रीगिरौदपुरी प्रवासस्वर्णिम छत्तीसगढ़Balodabazar Girodpuri DhamMinister Guru KhuswantGuru Ghasidas BabaBJP welcome programhonoring social organizationsChhattisgarh Cabinet MinisterGirodpuri visitGolden Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story