छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला का किया निरीक्षण

Shantanu Roy
21 Aug 2025 7:57 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी बंगला का किया निरीक्षण
x
छग
Balod. बालोद। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी बंगला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। मंत्री ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।


मरीजों ने अपनी बात रखी जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर न जाना पड़े। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने साफ-सफाई, दवाइयों की
उपलब्धता
, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और मरीजों के लिए आवश्यक जांच सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री के दौरे से स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और मरीजों में उत्साह का माहौल देखा गया।
Tagsबालोद स्वास्थ्य केंद्रदेवरी बंगला निरीक्षणस्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालमरीजों से मुलाकातस्वास्थ्य सुविधाएं बालोदअस्पताल निरीक्षण छत्तीसगढ़ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएंBalod Health CenterDeori Bungalow InspectionHealth Minister Shyam Bihari Jaiswalmeeting with patientshealth facilities Balodhospital inspection Chhattisgarhrural health servicesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story