छत्तीसगढ़
इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास अवैध शराब बेचने वाला केटली गिरफ्तार
Shantanu Roy
21 Aug 2025 6:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश छाबड़ा उर्फ केटली (25 वर्ष) निवासी आरडीए कॉलोनी, डिपरापारा, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2, विमल फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री के लिए बैठा है। सूचना पर थाना प्रभारी एस.एन. सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने मौके से भूरे रंग के बैग और लाल रंग की बोरी में रखी देशी मसाला शराब के कुल 48 पौवा (8.640 बल्क लीटर), कीमत करीब 4800 रुपये जब्त किया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से रोमियो ब्रांड देशी प्लेन शराब के 50 पौवा (9.000 बल्क लीटर), कीमत 4500 रुपये भी बरामद किए गए। कुल मिलाकर करीब 9300 रुपये की अवैध शराब ज़ब्त की गई। आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई वैध दस्तावेज या जानकारी पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी आकाश छाबड़ा के खिलाफ अपराध क्रमांक 363/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि डीडी नगर थाना स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगा है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सभी सदस्यों की सराहना की गई है।
Tagsरायपुरडीडी नगर थानाअवैध शराबआरोपी आकाश छाबड़ा उर्फ केटली34(2) आबकारी एक्टइन्द्रप्रस्थ कॉलोनीपुलिस गिरफ्तारीन्यायिक रिमांडशराब तस्करीरायपुर क्राइमRaipurDD Nagar police stationillegal liquoraccused Akash Chhabra alias Ketley34(2) Excise ActIndraprastha Colonypolice arrestjudicial remandliquor smugglingRaipur crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





