छत्तीसगढ़

केमिकल गोदाम में भीषण आग, सामान लोडिंग ऑटो जलकर खाक

Nilmani Pal
12 Jun 2025 9:13 AM IST
केमिकल गोदाम में भीषण आग, सामान लोडिंग ऑटो जलकर खाक
x
छग

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास सत्कार गली में एक केमिकल गोदाम में भीषण आग लग गई। घर में गोदाम संचालित था। घटना के बाद गोदाम के अंदर रखे लेबोरेट्री केमिकल (ज्वलनशील पदार्थ) के डिब्बों में विस्फोट होता रहा। जिसके चलते आग और भड़क गई है।

मामला गंज थाना क्षेत्र का है। आग की लपटे इतनी तेज थी के गोदाम के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वही सामान लोडिंग करने वाला ऑटो भी जल गया। आस-पास के लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची 3 दमकल की गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि मौके पर SDRF के जवानों को भी बुलाया गया था।

बताया जा रहा है, घने आबादी वाले इलाके में लंबे समय से केमिकल बनाने का काम चल रहा था। घटना के बाद आसपास होटल और लॉज में रहने आए लोग भी बाहर आ गए थे। पुलिस इस एंगल से भी जांच करेगी कि किस आधार पर रेसीडेंशियल इलाके में केमिकल बनाने की काम किया जा रहा था।


Next Story
null