भारत

बुरे फंसे दूल्हे राजा, दुल्हन फरार...जानें फिर क्या किया

jantaserishta.com
12 Jun 2025 8:57 AM IST
बुरे फंसे दूल्हे राजा, दुल्हन फरार...जानें फिर क्या किया
x
जानें पूरा मामला.
रोहतास: बिहार के सासाराम में शादी के नाम पर एक युवक से ढाई लाख की ठगी कर ली गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के युवक को शादी कराकर ठग लिया गया और दुल्हन शादी के तुरंत बाद फरार हो गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ठगी की मास्टरमाइंड पिंकी कुमारी अभी फरार है.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस के रहने वाले मोनू राज से शादी के नाम पर 2 लाख 55 हजार की ठगी हुई. युवक की शादी कराई गई, इसके बाद दुल्हन फरार हो गई. जैसे ही मामला सामने आया, पुलिस ने फर्जी चाचा बने राजमुनि कुंवर को गिरफ्तार कर लिया.
राजमुनि सासाराम के पास परसथूआ गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके घर छापा मारकर एक लाख रुपये कैश बरामद किया है. उसके बेटे प्रिंस कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके खाते में पीड़ित युवक द्वारा 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे. इस पूरे मामले में धर्मशाला मोड़ स्थित ‘गंगा इन’ होटल की भूमिका भी सामने आई है, जहां यह फर्जी शादी कराई गई थी. पुलिस ने होटल के संचालक राजेश जायसवाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और मास्टरमाइंड पिंकी कुमारी की तलाश जारी है. पिंकी तकिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी और अब फरार है. पुलिस का कहना है कि मास्टरमाइंड पिंकी कुमारी की तलाश जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story