छत्तीसगढ़

रायपुर के बेबीलॉन टावर में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Shantanu Roy
2 Sept 2025 10:15 PM IST
रायपुर के बेबीलॉन टावर में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड चौक स्थित बेबीलॉन टावर कल रात भयावह आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि रात 9 बजे चौथे और आठवें माले से उठी लपटों ने देखते ही देखते पूरे कॉम्प्लेक्स को दहशत में डाल दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लिफ्ट के समीप ग्राउंड फ्लोर से ऊपर तक बिछी बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों ने लकड़ी के प्लाई में आग पकड़ी, जिसने दुकानों तक पहुंचकर विकराल रूप धारण कर लिया।
पुलिस और दमकल की टीम ने संभाली कमान

फायर ब्रिगेड की पहली दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन हालात बिगड़ते देख कुल 20 दमकल वाहन तैनात करने पड़े। दुकानों के शटर गैस कटर से काटकर दमकलकर्मियों ने भीतर तक पहुंच बनाई और घंटों की मशक्कत के बाद रात 1 बजे आग पर काबू पाया। लेकिन अफसोस, सभी दमकल वाहनों की वापसी के कुछ समय बाद आग फिर भड़क उठी और पुनः पूरी ताकत झोंकते हुए सुबह 6:30 बजे जाकर लपटों को काबू में लिया जा सका। इस भीषण हादसे के बीच थाना तेलीबांधा प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अपने स्टाफ के साथ वे धुएं और लपटों के बीच घुसे और 48 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। पुलिसकर्मियों की यह बहादुरी राजधानी में चर्चित रही।

घटनास्थल पर रायपुर कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली केसरी नंदन नायक सहित आला अधिकारी पूरी रात मौजूद रहे। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने जान की परवाह किए बिना घंटों तक लपटों से जूझते हुए अंततः हालात काबू में किए। यह हादसा शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर गया है। बेबीलॉन टावर जैसी ऊँची इमारतों में अग्नि सुरक्षा के क्या इंतज़ाम हैं? शॉर्ट सर्किट जैसी मूलभूत लापरवाहियां कैसे अनदेखी की जाती रहीं? यह अब प्रशासनिक जांच का विषय है।

Tagsरायपुर आगजनीबेबीलॉन टावर हादसातेलीबांधा थानारायपुर फायर ब्रिगेडदमकल टीम रायपुररायपुर पुलिसशॉर्ट सर्किट आगऊंची इमारत सुरक्षारायपुर ब्रेकिंग न्यूज़Raipur arsonBabylon tower accidentTelibandha police stationRaipur fire brigadefire brigade team RaipurRaipur policeshort circuit firehigh rise building safetyRaipur breaking newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story
null