छत्तीसगढ़

पति के थे पत्नी के गले पर मिले निशान, हत्या का केस दर्ज

Nilmani Pal
18 Jun 2026 12:43 PM IST
पति के थे पत्नी के गले पर मिले निशान, हत्या का केस दर्ज
x
छग

भिलाईनगर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के वृंदानगर कैंप-1 में रविवार सुबह मिले दंपती के शवों के मामले में अब मृत पति पर वैशाली नगर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। बता दें कि शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का था। घटना से पहले पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की थी और उसके बाद खुद दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया था। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि वार्ड 29 वृंदानगर निवासी ऑटो चालक जी. वेंकटरमण मूर्ति (55 वर्ष) और उनकी पत्नी जी. विद्यावती (52 वर्ष) घर में अकेले रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा ओडिशा में नौकरी करता है।

रविवार सुबह करीब 9 बजे जब वेंकटरमण की मां उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने सामने वाले कमरे में बहू विद्यावती का शव पड़ा देखा। इसके बाद जब वह अंदर के कमरे में गईं तो वहां बेटे का शव नायलॉन की रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था। सोमवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉक्टरों की शार्ट पीएम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि मृतका विद्यावती के गले पर मिले फंदे के निशान (लिगेचर मार्क) गला दबाने के कारण आए थे। पति वेंकटरमण ने पहले पत्नी को मौत घाट उतारा और फिर खुद अंदर के कमरे में जाकर जान दे थी। इस पूरे मामले में वैशाली नगर पुलिस ने मृतक जी. वेकट रमन मूर्ति के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Next Story