छत्तीसगढ़

चारामा में बड़ा हादसा, ट्रक का सामने पहिया क्षतिग्रस्त

Nil dhankar
17 May 2025 1:54 PM IST
चारामा में बड़ा हादसा, ट्रक का सामने पहिया क्षतिग्रस्त
x

चारामा। सायकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सामने लगे डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक भी सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। कांकेर जिले में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाइवे-30 में चारामा-कोरर चौक पर ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। नारियल से भरा ट्रक जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रहा था। सायकल सवार दरगाहन जा रहा था। ट्रक जगदलपुर की और तेज गति से धमतरी जा रहा था वही सायकल सवार अचानक ट्रक के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सामने लगे डिवाइडर में जा घुसी। जिससे ट्रक के सामने की हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सडक़ पार कर रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अचानक मोड़ काटा, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर बुरी तरह टूट गया। हाइवे पर लगे पोल भी टूटे। वहीं सायकल सवार वहां से भाग निकला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक भी सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।

ज्ञात हो कि नगर में स्थान-स्थान पर वाहन गति सूचना बोर्ड लगे होने के बावजूद वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे चलते शहर में ज्यादातर एक्सीडेंट की घटना की जानकारी मिलती रहती है।


Next Story
null