
x
कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव खेत में मिलने से सनसनी मच गई है। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
एसपी नॉर्थ बरेली के मुकेश मिश्रा ने बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव नवदिया हरकिशन में एक महिला का शव खेत में मिला है। महिला की उम्र 58 वर्ष थी। उनका शव गांव के रुकम सिंह के खेत पर पड़ा मिला है। स्थानीय पुलिस और अधिकारियों द्वारा मौके पर पड़ताल की गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने पर शव के गले और सिर पर कटे के निशान हैं। परिजनों के वार्ता के क्रम में कुछ परिजनों पर शक जाहिर किया गया है, जिन्हें हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई है। पड़ोसियों और परिजनों ने बताया कि महिला रात अपने किसी काम से फार्म पर जा रही थी। उसी वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले को गहनता से देख रही है।
परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। उधर पुलिस ने भी इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की है। हत्या की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से गले और सिर पर वार करके हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने परिवार के लोगों पर ही शक जाहिर किया है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





