छत्तीसगढ़
विदेशी मुद्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी, अंतरराज्यीय ठगबाज अमन शर्मा गिरफ्तार
Shantanu Roy
28 March 2026 10:00 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के फरार आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमन शर्मा अपने भाई मयंक शर्मा और अन्य साथियों के साथ मिलकर टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायियों को निशाना बनाता था। गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग खुद को कारोबारी बताकर विदेशी मुद्रा में होटल बुकिंग और बड़े लेन-देन का झांसा देते थे और फिर डॉलर-पाउंड लेकर फरार हो जाते थे।
इस मामले में प्रार्थी हरदीप सिंह होरा, निवासी गुरुनानक नगर, तेलीबांधा ने शिकायत दर्ज कराई थी। वे “ट्रैवल प्लानर” नाम से टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करते हैं। 1 मार्च 2026 को उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर अमेरिका और लंदन में होटल बुकिंग का प्रस्ताव दिया गया। अगले दिन उन्हें करेंसी टॉवर स्थित को-वर्किंग स्पेस में बुलाया गया, जहां आरोपी ने 18,000 अमेरिकी डॉलर और 2,000 ब्रिटिश पाउंड (करीब 19.47 लाख रुपये) लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पहले ही दो आरोपी प्रोसेनजित चक्रवर्ती और मयंक शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से 4.50 लाख रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किए गए थे।
पूछताछ में अमन शर्मा की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसे 24 परगना (पश्चिम बंगाल) में लोकेट किया। इसके बाद पुलिस टीम को वहां भेजा गया और आरोपी को पकड़कर रायपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने मामा और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह ने महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कुल 22 घटनाओं को अंजाम दिया है और करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है और उसके खिलाफ धारा 111 बीएनएस भी जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अंतरराज्यीय ठग गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों और ट्रैवल्स व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेन-देन में सावधानी बरतें।
Tagsरायपुर ठगी मामलाअमन शर्मा गिरफ्तारविदेशी मुद्रा ठगीडॉलर ठगीटूर ट्रैवल्स ठगीतेलीबांधा थानासाइबर क्राइम रायपुरअंतरराज्यीय ठग गैंगमयंक शर्माप्रोसेनजित चक्रवर्तीहरदीप सिंह होराकरेंसी टॉवर रायपुर24 परगना पश्चिम बंगाल3 करोड़ ठगी22 घटनाएं ठगीBNS धारा 318(4)3(5)111ट्रैवल एजेंसी ठगीव्हाट्सएप कॉल ठगीहोटल बुकिंग फ्रॉडडॉलर पाउंड ठगीपुलिस कार्रवाई रायपुरएंटी क्राइम यूनिटसाइबर पुलिसठगी गिरोहमल्टी स्टेट क्राइमगिरफ्तारी खबररायपुर न्यूजआर्थिक अपराधविदेशी करेंसी फ्रॉडRaipur fraud caseAman Sharma arrestedforeign currency frauddollar fraudtour travel fraudTelibandha police stationcyber crime Raipurinterstate fraud gangMayank SharmaProsenjit ChakrabortyHardeep Singh HoraCurrency Tower Raipur24 Parganas West Bengal3 crore fraud22 incidents of fraudBNS section 318(4)travel agency fraudWhatsApp call fraudhotel booking frauddollar pound fraudpolice action Raipuranti crime unitcyber policefraud gangmulti state crimearrest newsRaipur newseconomic crime
Next Story





