भारत
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB को दिया 202 रनों का लक्ष्य
Shantanu Roy
28 March 2026 9:28 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ओपनिंग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस RCB ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 18 रनों के स्कोर पर अभिषेक शर्मा का विकेट गंवा दिया। अभिषेक 7 रन बनाकर डेब्यूटेंट गेंदबाज जैकब डफी का शिकार बने।
डफी ने इसके बाद एक ही ओवर में ट्रेविस हेड (11 रन) और नीतीश रेड्डी (1 रन) को आउट कर SRH को बैकफुट पर धकेल दिया। उस समय टीम का स्कोर 29/3 था। इसके बाद कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने शानदार साझेदारी करते हुए पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई। ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
क्लासेन 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर आउट हुए, जिससे यह साझेदारी टूटी। इसके बाद सुयश शर्मा ने सलिल अरोड़ा (9 रन) को पवेलियन भेज दिया।
ईशान किशन शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। अभिनंदन सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने फिल साल्ट को कैच थमा दिया। ईशान ने 38 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।
अन्य बल्लेबाजों में हर्ष दुबे (3 रन) और हर्षल पटेल (0 रन) कुछ खास योगदान नहीं दे सके। पूरी टीम ने 9 विकेट खोकर 202 रन बनाए।
इस मुकाबले में RCB की ओर से डेब्यूटेंट गेंदबाज जैकब डफी और अभिनंदन सिंह ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं SRH की ओर से सलिल अरोड़ा और डेविड पेन ने अपना IPL डेब्यू किया।
गौरतलब है कि RCB ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार IPL खिताब जीता था और इस बार टीम टाइटल डिफेंड करने उतरी है। वहीं SRH 10 साल के खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरी है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या RCB इस बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल कर पाती है या SRH इस मैच में बाजी मार लेती है।
TagsIPL 2026RCB vs SRHसनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुईशान किशन 80 रनएम चिन्नास्वामी स्टेडियमIPL ओपनिंग मैच202 रन लक्ष्यजैकब डफीअभिनंदन सिंहट्रेविस हेड आउटअभिषेक शर्मा विकेटक्लासेन 31 रनरोमारियो शेफर्डसुयश शर्माफिल साल्ट कैचIPL डेब्यूSRH बैटिंगRCB बॉलिंगहाई स्कोर मैचT20 क्रिकेटIPL स्कोर अपडेटक्रिकेट लाइवIPL न्यूजRCB टाइटल डिफेंसSRH मैचक्रिकेट स्कोरबल्लेबाजी प्रदर्शनविकेट गिरनाIPL अपडेटSunrisers HyderabadRoyal Challengers BangaloreIshan Kishan 80 runsM Chinnaswamy StadiumIPL opening match202 run targetJacob DuffyAbhinandan SinghTravis Head outAbhishek Sharma wicketKlaasen 31 runsRomario ShepherdSuyash SharmaPhil Salt caughtIPL debutSRH battingRCB bowlinghigh scoring matchT20 cricketIPL score updatescricket liveIPL newsRCB title defenceSRH matchcricket scorebatting performancefall of wicketsIPL updates
Next Story





