छत्तीसगढ़

खेत में अचेत मिले पति-पत्नी, एक को डॉक्टर ने घोषित किया मृत

Nilmani Pal
26 Sept 2025 7:12 AM IST
खेत में अचेत मिले पति-पत्नी, एक को डॉक्टर ने घोषित किया मृत
x
छग

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से दर्दनाक हादसे की खबर निकलकर सामने आ रही है। इस हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तखतपुर के भथरी गांव का है। यहां पति-पत्नी खेत में काम कर रहे थे और इसी दौरान आसमान से बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल पत्नी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीँ इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
null