छत्तीसगढ़

26 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सब-रजिस्ट्रार की विभागीय सजा निरस्त

Shantanu Roy
10 April 2026 1:41 PM IST
26 साल पुराने मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व सब-रजिस्ट्रार की विभागीय सजा निरस्त
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगभग 26 वर्ष पुराने एक मामले में पूर्व सब-रजिस्ट्रार के खिलाफ दी गई विभागीय सजा को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पंजीयन अधिकारी की जिम्मेदारी सीमित होती है और वह भूमि के स्वामित्व की जांच करने के लिए बाध्य नहीं होता। यह फैसला जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनाया। मामला वर्ष 1994 का है, जब अंबिकापुर में पदस्थ तत्कालीन सब-रजिस्ट्रार के.पी. वर्मा ने दो विक्रय विलेखों का पंजीयन किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने कलेक्टर की अनुमति के बिना शासकीय पट्टे की भूमि का पंजीयन कर दिया।

जो छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 165(7-बी) का उल्लंघन माना गया। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया था कि संबंधित पक्षों के सक्षम होने के बावजूद उन्होंने पंजीयन प्रक्रिया उनके घर जाकर पूरी की। इन आरोपों के आधार पर विभागीय जांच की गई और उन्हें तीन वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की सजा दी गई थी। बाद में इस निर्णय के खिलाफ दायर अपील वर्ष 2018 में खारिज हो गई, जिसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि जिस समय दस्तावेजों का पंजीयन हुआ, उस समय राजस्व अभिलेखों में यह स्पष्ट उल्लेख नहीं था कि भूमि शासकीय पट्टे की है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि पंजीकरण अधिनियम 1908 की धारा 34(3) के अनुसार पंजीयन अधिकारी का मुख्य दायित्व केवल दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि करना होता है, न कि स्वामित्व का निर्धारण करना। साथ ही अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि धारा 31 के तहत विशेष परिस्थितियों में रजिस्ट्रेशन अधिकारी को पक्षकार के निवास स्थान पर जाकर दस्तावेज स्वीकार करने का अधिकार प्राप्त है। इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने माना कि पूर्व सब-रजिस्ट्रार के खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई विधिसम्मत नहीं थी और पहले दिया गया दंडादेश निरस्त कर दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ हाईकोर्टबिलासपुरसब-रजिस्ट्रार केसके.पी. वर्माविभागीय सजा निरस्तविक्रय विलेखशासकीय पट्टा भूमिपंजीकरण अधिनियम 1908राजस्व संहिताअंबिकापुरChhattisgarh High CourtBilaspurSub-Registrar CaseK.P. VermaDepartmental Punishment Set AsideSale DeedGovernment Lease LandRegistration Act 1908Revenue CodeAmbikapurछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story