छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब और कोयला घोटाले पर विशेष अदालत में सुनवाई, कई बड़े नेताओं की हुई पेशी

Shantanu Roy
22 March 2025 8:40 PM IST
छत्तीसगढ़ शराब और कोयला घोटाले पर विशेष अदालत में सुनवाई, कई बड़े नेताओं की हुई पेशी
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ के चर्चित शराब घोटाला और कोयला घोटाला मामले में शनिवार को ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। शराब घोटाले मामले में पहली बार कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों और शराब कारोबार से जुड़ी लोग पेश हुए। कोयला घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता आरपी सिंह विनोद तिवारी समेत अन्य की पेशी हुई। सुनवाई के बाद देवेन्द्र कोर्ट रूम से मुस्कुराते हुए बाहर निकले। वहीं, शराब घोटाले मामले में सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले मामले में ED ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि घोटाले में 1200 करोड़ रुपए की राशि शराब निर्माण कंपनियों ने कमाए हैं। अनवर ढेबर की अर्जी को स्वीकार करते हुए स्पेशल कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों समेत 8 लोगों को आरोपी बनाया और उन्हें पेश होने कहा था। छत्तीसगढ़ की चर्चित IAS अफसर रहीं रानू साहू को फिर हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। उनकी ओर से लगाई दो अग्रिम जमानत याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया गया। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि, आरोपी अफसर के खिलाफ जांच एजेंसी के पास पर्याप्त सबूत हैं।

दरअसल, निलंबित IAS रानू साहू रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उनके खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने दो अलग-अलग FIR की है। इन मामलों में भी उन्हें गिरफ्तारी की आशंका लग रही है। इससे बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत अर्जियां लगाई थी। इसके लिए केजरीवाल और सिसोदिया केस का हवाला भी दिया गया। रानू साहू कोल, DMF घोटाले के अलावा आय से अधिक संपत्ति में भी आरोपी है। इसमें 2015 से 2022 के बीच उसने 3.93 करोड़ रुपए की बेमानी संपत्तियां अर्जित की है। ऐसे में आरोपी अग्रिम जमानत की शर्तें पूरी नहीं करता। अपराध की गंभीरता और गवाहों से छेड़छाड़ की संभावना है।
Tagsछत्तीसगढ़ शराब घोटालाकोयला घोटालाईडी जांचदेवेंद्र यादवकांग्रेस नेता पेशीIAS रानू साहूहाईकोर्ट जमानत खारिज1200 करोड़ घोटालाअनवर ढेबरईडी चार्जशीटChhattisgarh liquor scamcoal scamED investigationDevendra YadavCongress leader appearanceIAS Ranu SahuHigh Court bail rejected1200 crore scamAnwar DhebarED chargesheetछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story