छत्तीसगढ़
सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
Shantanu Roy
22 March 2025 6:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरव, सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार एवं उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सांसद ने कहा कि यह सम्मान केवल विनोद कुमार शुक्ल की सृजनात्मक प्रतिभा का गौरव नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक परंपरा की पहचान भी है, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनकी रचनाएँ भारतीय साहित्य को नई दृष्टि और गहराई प्रदान करती हैं। विनोद कुमार शुक्ल ने अपनी सृजनशीलता और साहित्यिक योगदान से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया है। उनका लेखन भारतीय साहित्य जगत में प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ के गौरव, सुप्रसिद्ध कवि, कथाकार एवं उपन्यासकार श्री विनोद कुमार शुक्ल जी को भारतीय साहित्य के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से अलंकृत होने पर हृदय से बधाई!
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) March 22, 2025
यह सम्मान न केवल उनकी सृजनात्मक प्रतिभा का गौरव है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक परंपरा की पहचान भी है।… pic.twitter.com/hqPHPZvBY7
Tagsविनोद कुमार शुक्लज्ञानपीठ पुरस्कारछत्तीसगढ़ साहित्यबृजमोहन अग्रवालसाहित्यिक सम्मानभारतीय साहित्यराष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचानसुप्रसिद्ध कविकथाकारउपन्यासकारVinod Kumar ShuklaJnanpith AwardChhattisgarh LiteratureBrijmohan AgrawalLiterary HonorIndian LiteratureNational-International RecognitionRenowned PoetStorytellerNovelistछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





