भारत

ASP की मौत, बस की चपेट में आए

jantaserishta.com
22 March 2025 5:55 PM IST
ASP की मौत, बस की चपेट में आए
x
मचा हड़कंप.
हैदराबाद: हैदराबाद के हयातनगर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 57 साल के पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, एएसपी टी. एम. नंदीश्वर बाबजी की एक बस की टक्कर से मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा तड़के 4:40 बजे हुआ, जब बाबजी सुबह की सैर के लिए निकले थे. इसी दौरान, आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (RTC) की एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी. बस लापरवाह तरीके से चलाई जा रही थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई.
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, जैसे ही बस ने बाबजी को टक्कर मारी, वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हयातनगर पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह बस अब्दुल्लापुरमेट से हयातनगर की ओर जा रही थी और काफी तेज गति में थी. पुलिस ने बस चालक की लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना है. मामले को लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
टी. एम. नंदीश्वर बाबजी हैदराबाद में डीजीपी कार्यालय में तैनात थे और एक वरिष्ठ अधिकारी थे. उनके असामयिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. उनके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story