भारत

गुजरात में चमके हमीरपुर के होनहार

Shantanu Roy
20 May 2026 5:50 PM IST
गुजरात में चमके हमीरपुर के होनहार
x
Hamirpur. हमीरपुर। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने गुजरात के बडऩगर में प्रेरणा प्रोग्राम के तहत न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अंतर्गत सात दिवसीय कार्यक्रम 26 अप्रैल से दो मई तक आयोजित किया गया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से 20 छात्र-छात्राएं तथा 10 महिला गाइड शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें हमीरपुर जिला के दो छात्रों ने भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी के छात्र
दिव्यांश बन्याल
और राजकीय उच्च पाठशाला सासन की छात्रा पलक राय, जोकि वर्तमान में पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर की छात्रा है का चयन निबंध लेखन में हुआ था। जिन्होंने हिमाचल प्रदेश की ओर से प्रेरणा उत्सव के बैच फोर साइकिल टू में अपनी गाइड टीचर पूर्णिमा कुमारी विज्ञान अध्यापिका जलाड़ी स्कूल के साथ भाग लिया। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय इसमें को-आर्डिनेशन की भूमिका निभाता है तथा प्रेरणा प्रोग्राम के तहत एक प्रतियोगिता करवाई गई। जिसकी मुख्य थीम विकसित भारत-2047 को पूर्ण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई गई।
Next Story