छत्तीसगढ़

रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन

Shantanu Roy
31 Jan 2026 7:16 PM IST
रायगढ़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का भव्य समापन
x
छग
Raigarh. रायगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का पुलिस सामुदायिक भवन प्रांगण में भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में रायगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले स्कूली विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी
शासकीय
एवं गैर-शासकीय संस्थाओं के प्रति जिला पुलिस ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों को यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। मंच पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए नियमों के कड़ाई से पालन और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर सामाजिक चुनौती बन चुकी हैं। इसे कम करने के लिए पुलिस, परिवहन विभाग, एनएच और पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे यहां से “संदेशदूत” बनकर जाएं और अपने घर-परिवार व समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएं। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों से आग्रह किया गया कि वे परिवार के सदस्यों को हेलमेट पहनने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि उनका भावनात्मक प्रभाव सबसे अधिक होता है। महापौर जीवर्धन चौहान ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और नियमों के पालन का संदेश दिया। एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बड़ी दुर्घटनाओं को रोक सकती हैं, इसलिए हर नागरिक को स्वयं नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।
डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने माहभर चले अभियानों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, हेलमेट वितरण और हेलमेट जागरूकता रैली आयोजित की गईं। 1850 वाहनों में रेडियम टेप लगाए गए, अमलीभौना एनएच रोड और ट्रॉमा सेंटर पूंजीपथरा में स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर लगाकर 645 भारी वाहन चालकों को लाभ पहुंचाया गया। 42 शैक्षणिक संस्थानों में संवाद कार्यक्रम, रामलीला मैदान में लर्निंग लाइसेंस शिविर से 278 नए चालकों को लाभ मिला। 18 स्कूलों की सहभागिता से चित्रकला, स्लोगन लेखन और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में जिंदल फाउंडेशन, अडानी ग्रुप और अनुज सिंह ट्रांसपोर्टर के सहयोग से निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। समापन अवसर पर स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रस्तुत कर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया। सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए संकल्प लिया।
Tagsराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026रायगढ़ पुलिससड़क सुरक्षा जागरूकतायातायात नियमहेलमेट अनिवार्यसीट बेल्टओवरस्पीडिंगनशे में वाहन चलानाएसएसपी शशि मोहन सिंहमहापौर जीवर्धन चौहानट्रैफिक पुलिसजनभागीदारीदुर्घटना रोकथामस्कूली जागरूकतासुरक्षित ड्राइविंगNational Road Safety Month 2026Raigarh PoliceRoad Safety AwarenessTraffic RulesHelmet CompulsorySeat BeltOverspeedingDrunk DrivingSSP Shashi Mohan SinghMayor Jivardhan ChauhanTraffic PolicePublic ParticipationAccident PreventionSchool AwarenessSafe Drivingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story