छत्तीसगढ़

सिंधी बाजार में बड़ी चोरी, दीवार-छत तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े चोर

Shantanu Roy
31 Jan 2026 6:48 PM IST
सिंधी बाजार में बड़ी चोरी, दीवार-छत तोड़कर लाखों का सामान ले उड़े चोर
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र एमजी रोड गली नंबर-02 स्थित सिंधी बाजार में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकानों में घुसने के लिए छत और दीवार को तोड़ा। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने दुकानों में लगे CCTV कैमरों में तोड़फोड़ की, जिससे साफ जाहिर होता है कि वारदात पूरी प्लानिंग के साथ की गई। कई दुकानों के शटर अंदर से सुरक्षित होने के बावजूद चोर दीवार और छत के रास्ते भीतर दाखिल हुए।



सिंधी बाजार क्षेत्र में ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कई बड़ी दुकानें संचालित होती हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन दुकान संचालकों द्वारा स्टॉक मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस को आशंका है कि इस चोरी की वारदात में किसी बाहरी पेशेवर गैंग का हाथ हो सकता है, क्योंकि जिस तरह से CCTV कैमरों को निष्क्रिय किया गया और दीवार तोड़कर दुकानों में प्रवेश किया गया, वह किसी अनुभवी गिरोह की ओर इशारा करता है। पुलिस आसपास के मार्गों और बाजार क्षेत्र के अन्य CCTV फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यह इलाका व्यावसायिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इससे पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। फिलहाल मौदहापारा थाना पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsरायपुर चोरीसिंधी बाजार चोरीMG रोड रायपुरमौदहापारा थानाऑटो पार्ट्स दुकान चोरीइलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स चोरीCCTV तोड़फोड़बाहरी गैंगRaipur Crime NewsFSL जांचRaipur theftSindhi Bazaar theftMG Road RaipurMaudhapura police stationauto parts shop theftelectronics goods theftCCTV vandalismoutside gangFSL investigationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story