छत्तीसगढ़

धमतरी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का भव्य समापन

Shantanu Roy
31 Jan 2026 7:42 PM IST
धमतरी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का भव्य समापन
x
छग
Dhamtari. धमतरी। धमतरी पुलिस द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का “सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा” के संदेश के साथ आज गांधी मैदान, धमतरी में समापन एवं सम्मान समारोह के रूप में सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से माहभर चले अभियानों की उपलब्धियों को साझा किया गया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान धमतरी पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में हेलमेट जागरूकता रैली, वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, लर्निंग लाइसेंस शिविर, हेलमेट पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों का सम्मान, सारथी सम्मान, यातायात नियमों की जानकारी, स्कूल–कॉलेज एवं सामाजिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया गया। महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यक्रम को एक सप्ताह से बढ़ाकर पूरे एक माह तक चलाया जाना एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की जान सुरक्षित रखें। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से चलाए गए जागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप जिले में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 8 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में इस कमी को 12 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने नाबालिगों को वाहन न चलाने देने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग कर हम अपनी जान बचा सकते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष लगभग 200 से अधिक लोगों की मृत्यु होती है, जबकि इससे कहीं अधिक लोग घायल होते हैं, जिससे परिवारों पर मानसिक, सामाजिक और आर्थिक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताया। डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि सीट बेल्ट नहीं लगाने से जान तक जा सकती है, इसलिए हेलमेट और सीट बेल्ट को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

समारोह के दौरान यातायात शाखा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी–कर्मचारियों, सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन, यातायात जागरूकता में सहयोगी संस्थाओं, मेडिकल टीम, सामाजिक संगठनों एवं विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा गीत एवं जागरूकता प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। धमतरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को केवल एक माह का अभियान न मानें, बल्कि इसे जीवनभर का संकल्प बनाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की शपथ ली। समापन समारोह में विधायक धमतरी ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, कलेक्टर अविनाश मिश्रा, डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव, सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, डीएसपी मोनिका मरावी, जिला परिवहन अधिकारी अब्दुल मुजाहिद, पुलिस अधिकारी–कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tagsधमतरी पुलिसराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026सड़क सुरक्षा जीवन रक्षागांधी मैदान धमतरीसूरज सिंह परिहाररामू रोहराअविनाश मिश्राहेलमेट अनिवार्यसीट बेल्टयातायात जागरूकतासड़क दुर्घटना कमीगुड सेमेरिटनजन-जागरूकता अभियानछत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षाDhamtari PoliceNational Road Safety Month 2026Road Safety is Life SavingGandhi Maidan DhamtariSuraj Singh PariharRamu RohraAvinash MishraHelmet is CompulsorySeat BeltTraffic AwarenessRoad Accident ReductionGood SamaritanPublic Awareness CampaignChhattisgarh Road Safetyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story