राज्यपाल डेका ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया योग

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के परिसर में आयोजित 'एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य कार्यक्रम' में सम्मिलित हुए और स्वयं योग एवं व्यायाम कर जन सामान्य को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग रीमा साहू ने बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग किया। रीमा माना इलाके में रहती हैं और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं। यहां बुजुर्ग महिला के साथ मुस्लिम, ईसाई समाज की महिलाओं ने भी आसन लगाए।
वहीं सीएम साय ने जशपुर में, डिप्टी सीएम साव मुंगेली और रायगढ़ में मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।





