छत्तीसगढ़
पूर्व कांग्रेस पार्षद काशी रात्रे पर महिला से रेप और ठगी का आरोप, गर्भपात भी कराया
Shantanu Roy
18 April 2025 10:36 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व नेता ने महिला से रेप किया है। महिला के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। PM आवास दिलाऊंगा कहकर झांसे में लिया और 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम काशी रात्रे है, जो गुरुघासीदास नगर, वार्ड क्रमांक 21 से कांग्रेस से पार्षद रह चुका है। महिला भैया कहती थी, लेकिन आरोपी ने भाई-बहन के रिश्ते को भी नहीं माना। करीब 8 बार अलग-अलग जगहों पर रेप किया। 38 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2002 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से मतभेद के चलते वह 2003 से सिविल लाइन क्षेत्र में अकेली रह रही है। इसी बीच काशी रात्रे से उसकी जान-पहचान हुई थी। वह उसे 'भइया' कहती थी। आरोपी ने इसी रिश्ते का फायदा उठाकर महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया। पीड़िता ने बताया कि के अनुसार, 2 मार्च 2022 को वह अपनी सहेली के घर तिफरा गई थी।
दोपहर करीब तीन बजे काशी रात्रे वहां पहुंचा। आवास योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता की सहेली को पानी लाने के बहाने रसोई में भेज दिया। इसके बाद वह महिला के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 20 जनवरी 2025 तक उसे डरा-धमका कर करीब आठ बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात आरोपी को बताई, तो उसने गर्भपात की दवा देकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई थी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 50 हजार रुपए ले लिए। अब वह न सिर्फ महिला को बदनाम करने, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, ठगी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





