छत्तीसगढ़

बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई

Shantanu Roy
18 April 2025 8:29 PM IST
बीजापुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी बधाई
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 22 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। इन माओवादियों के पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि सुरक्षाबलों की सतत निगरानी, समन्वित रणनीति और प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है।


उन्होंने भरोसा जताया कि बस्तर क्षेत्र अब नक्सलवाद की जकड़न से मुक्त होकर शांति और विकास की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विजय शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और माननीय मुख्यमंत्री श्री विश्णुदेव साय के दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़, नक्सलमुक्त भारत की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
Next Story