छत्तीसगढ़
माड़ बचाव अभियान में नक्सलियों पर करारा वार, भारी मात्रा में सामान बरामद
Shantanu Roy
18 April 2025 8:11 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अबूझमाड़ थाना क्षेत्र के कोहकामेटा इलाके के कसोड़-कुमुराड़ी जंगल में संयुक्त रूप से चलाए जा रहे "माड़ बचाव" अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान माड़ डिवीजन से जुड़े माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई।
लेकिन नक्सली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नगद राशि और दैनिक उपयोग के सामान छोड़कर जंगल की आड़ में भाग निकले। इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने ₹6 लाख नगद, 11 लैपटॉप, विस्फोटक पदार्थ और अन्य जरूरी सामग्री बरामद की है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर पुलिस और सभी सुरक्षा बलों को इस साहसिक और सराहनीय अभियान के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान माओवादियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षा प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नक्सली नेटवर्क पर बड़ी चोट पहुंची है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





