छत्तीसगढ़

एंटरप्राइजेज कंपनी के कोयला टैंक में लगी आग

Nilmani Pal
3 Jun 2026 3:33 PM IST
एंटरप्राइजेज कंपनी के कोयला टैंक में लगी आग
x
छग

भिलाई। हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमआर एंटरप्राइजेज कंपनी में मंगलवार रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कंपनी परिसर में बने कोयला टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में ऊंची लपटें और धुआं पूरे इलाके में दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई और करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की है। कंपनी की ओर से आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही एक दमकल वाहन और अग्निशमन कर्मियों की टीम को घटनास्थल भेजा गया।

मौके पर पहुंचने के बाद अग्निशमन दल ने देखा कि कंपनी के अंदर स्थित कोयला टैंक में आग तेजी से फैल रही है और लगातार तेज लपटें निकल रही हैं। स्थिति को देखते हुए टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की गई और आसपास के हिस्सों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया।

Next Story