छत्तीसगढ़
लंबित राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
31 Jan 2026 8:13 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में राजस्व विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति लाने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी राजस्व अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, नजूल प्रकरण, ई-कोर्ट, भूमि अधिग्रहण, रिकार्ड दुरुस्ती जैसे लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग शासन और प्रशासन की रीढ़ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यों का निर्वहन संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करने और जनता का विश्वास शासन और प्रशासन में बनाए रखने पर जोर दिया। कलेक्टर ने लैंड बैंक हेतु चिन्हित वन भूमि, ऑरेन्ज एरिया सर्वे, विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूआबंटन, अतिक्रमण पर कार्रवाई, भू-अर्जन अवार्ड पारित प्रकरणों में रिकार्ड दुरुस्ती सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों के सहयोग से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पेड़ों की अवैध कटाई एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए और शिकायत मिलने पर राजस्व अधिकारी नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में प्रस्तावित सेतु निर्माण सहित बड़े परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण व लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक प्रगति लाने हेतु दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति, फार्म 6, 7 और 8 के निराकरण, नो मैपिंग कार्य और लॉजिकल एरर डिस्पोजल की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में नहीं छूटना चाहिए और अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की कार्रवाई नियमानुसार गंभीरता से की जाए। बैठक में जिला वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





