छत्तीसगढ़

खेतों में हाथियों का उत्पात, धान फसल को किया नुकसान

Nilmani Pal
7 Oct 2025 1:08 PM IST
खेतों में हाथियों का उत्पात, धान फसल को किया नुकसान
x
छग

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत करवा में बीती रात जंगली हाथियों के एक दल ने जबरदस्त उत्पात मचाया। ये दल रात के समय गांव की सीमा में दाखिल हुआ और धान के खेतों को बुरी तरह रौंद डाला, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हाथियों की इस अराजकता से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण लगातार रात को जाग कर पहरेदारी करने पर मजबूर हैं।

हाथियों का ये दल रात के अंधेरे में खेतों में दाखिल हुआ और धान की तैयार फसल को जमकर नष्ट किया। जैसे ही ग्रामीणों को हाथियों के आने की जानकारी मिली वो टॉर्च और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। कुछ लोग टॉर्च की रोशनी से हाथियों को भगाने की कोशिश करने लगे तो कुछ शोरगुल कर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, हाथी पूरी तरह बेखौफ होकर धान की फसल को खा रहे थे और आसपास की जमीन को रौंदते जा रहे थे।’

जानकारी के मुताबिक, ये हाथियों का दल पिछले चार दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय है। पहले ये प्रतापपुर क्षेत्र में देखा गया था और अब करवा ग्राम पंचायत तक पहुंच चुका है। इस दौरान हाथियों ने चार घरों को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त भी कर दिया है और वहां रखे अनाज को पूरी तरह खा चुके हैं। वन विभाग की टीम लगातार मौके पर डटी हुई है और जनहानि को रोकने के प्रयास कर रही है।


Next Story
null