भारत

मरीज के साथ डॉक्टर ने की मारपीट, बाउंसरो ने दिया साथ

jantaserishta.com
7 Oct 2025 1:02 PM IST
मरीज के साथ डॉक्टर ने की मारपीट, बाउंसरो ने दिया साथ
x
वीडियो सामने आया.
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में डॉक्टर और उसके बाउंसरो की गुंडागर्दी की लाइव तस्वीर सामने आई है. यहां के सूरज ई एन टी हॉस्पिटल में इलाज कराने आये मरीजों को घंटो इंतजार के बाद डॉक्टर के आने का समय पूछना भारी पड़ गया. नतीजा ये हुआ कि देरी से पहुंचे डॉक्टर और उसके बाउंसरों ने एक मरीज को जमकर पीटा. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित मरीज की पत्नी चीख चीखकर मदद मांगती रही लेकिन वे उसे पीटते रहे .
घटना के बाद पुलिस ने डॉक्टर और उसके कर्मचारियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसकी FIR की कॉपी मौजूद है. डॉक्टर और उसके बाउंसरों की गुंडागर्दी की यह लाइव तस्वीर सहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर स्थित सूरज ई इन टी हॉस्पिटल की है. जहां का नजारा किसी फिल्म से कम नहीं था. पीड़ित मरीजों की मानें तो वे कई घंटों से 400 रुपये फीस देकर डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे.
काफी देर बाद जब मरीज ने रिसेप्शन पर डॉक्टर के आने का समय पूछा तो कहा गया चुपचाप बैठो. मगर डॉक्टर साहब जब आये तो उन्हें चैम्बर में बुलाया और मरीज को बेसमेंट में ले जाकर डॉक्टर और उनके बाउंसर ने जमकर पीटा. पीड़ित की पत्नी चिल्लाती रही तब अन्य मरीजों ने उन्हें बचाया. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित मरीज के तहरीर पर डॉक्टर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story