छत्तीसगढ़

बुजुर्ग की लाश मिली, फरार नौकर पर हत्या करने का शक

Nilmani Pal
2 Jun 2025 12:32 PM IST
बुजुर्ग की लाश मिली, फरार नौकर पर हत्या करने का शक
x
छग

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के नगोईभांठा गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान परदेशी राम मरकाम (62) के रूप में हुई है। उनका शव रसोई घर में खून से लथपथ मिला। घटना रविवार की है। घर में बुजुर्ग दंपती ही रहते थे। मृतक की पत्नी सजन बाई शनिवार को बाहर गई थी। वह रविवार की देर शाम को घर लौटी। घर का दरवाजा खुला देख रसोई में गई तो पति का शव देखकर उनके होश उड़ गए।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव के निरीक्षण में मृतक के सिर पर कुदाल जैसे धारदार हथियार से किए गए 3 वार के निशान मिले। जांच में सामने आया कि मृतक के घर काम करने वाला त्रिभुवन सिंह घटना के बाद से फरार है।

पुलिस के अनुसार त्रिभुवन को आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। वह शराब के नशे में था। उसके गायब होने के कारण पुलिस को उस पर शक है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।


Next Story
null