भारत

मालखाने से सोना-कैश चोरी, मचा हड़कंप, हेड कांस्टेबल ही निकला आरोपी

jantaserishta.com
2 Jun 2025 11:58 AM IST
मालखाने से सोना-कैश चोरी, मचा हड़कंप, हेड कांस्टेबल ही निकला आरोपी
x
सांकेतिक तस्वीर
बड़ा खुलासा.
नई दिल्ली: देशभर में आतंकियों और गैंगस्टर का नेटवर्क तोड़ने वाली दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल का दफ्तर ही महफूज नहीं है. हैरान करने वाली ताजा खबर कुछ ऐसी ही है. दरअसल, दिल्ली में स्पेशल सेल के लोधी कालोनी दफ्तर के मालखाने से करोड़ों का सोना और कैश चोरी हो गया है.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी है. जांच की शुरुआत में ही स्पेशल सेल को कभी यूनिट में तैनात रहे है एक हेड कांस्टेबल पर शक हुआ. दरअसल, हेड कांस्टेबल खुर्शीद स्पेशल सेल में तैनात था और मालखाने की देख देख की जिम्मेदारी खुर्शीद की ही होती थी.
जांच के दौरान सेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि खुर्शीद अक्सर स्पेशल सेल के दफ्तर आता है. इसके बाद खुर्शीद से पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि कि उसने ही मालखाने से सोना और कैश चोरी किया था. मालूम हुआ कि खुर्शीद का ट्रांसफर ईस्ट दिल्ली में कर दिया गया था लेकिन प्लान के तहत खुर्शीद लोधी कालोनी स्पेशल सेल के दफ्तर आया और मॉलखाने से करोड़ों का सोना और कैश चोरी किया और चुपचाप वापस चला गया थी.
फिलहाल खुर्शीद के पास चोरी का सोना और 50 लाख कैश बरामद कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
दरअसल पुलिस किसी केस में किसी आरोपी के पास से जो कुछ भी बरामद करती है उसे केस प्रॉपर्टी के तहत मालखाने में रखा जाता है. फिर कोर्ट में ट्रायल के दौरान उसे बरामदगी या सबूत के तौर पर पेश किया जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null