छत्तीसगढ़
रायपुर में नशे का कारोबार पैर पसार रहा, युवा ले रहे ड्रग्स
Shantanu Roy
28 Feb 2025 9:02 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे, जुआ और सट्टेबाजी से जुड़े अवैध धंधे पर अंकुश लगाने की कोशिशें लगातार नाकाम होती दिख रही हैं। जहां एक ओर तत्कालीन एसएसपी लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था, जो अब अभियान सुस्त पड़ते ही फिर से शहर में जुआ, सट्टा का अवैध कारोबार फलने फूलने लगा है। शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब, गांजा और सट्टेबाजी का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। युवा आजकल खुलेआम ड्रग्स लेते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करते जा रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसकी आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है। सूत्रों के मुताबिक इस युवक की मदद कई बड़े-बड़े मीडिया घरानों के कैमरामैन स्टाफ करते है। वही इस मामलें का खुलासा करने वालों पर भी धौंस दिखाते है।
तत्कालीन एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी और अभियान चलाया था, लेकिन इन प्रयासों को थाना स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में निजात अभियान को सफल बनाना एक चुनौती बन गया है। शहर के मुख्य बाजारों और गली-मोहल्लों में खुलेआम नशे का कारोबार हो रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, सट्टेबाजी और अवैध शराब की बिक्री ने शहर की सामाजिक व्यवस्था को भी बिगाड़ रखा है। कई इलाकों में सट्टेबाजी के अड्डे फल-फूल रहे हैं, जिनके बारे में स्थानीय पुलिसकर्मियों को जानकारी होते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बेहद हैरान करने वाली बात है कि आम जनता को इन अवैध गतिविधियों की जानकारी है, और पुलिस बेखबर है। शहर के कई इलाकों में अवैध शराब और गांजा आसानी से उपलब्ध हो जाता है, एक स्थानीय निवासी ने कहा। यहाँ तक कि पुलिसकर्मी भी इस बात से वाकिफ हैं कि कहां क्या हो रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती। समाज में बढ़ता अपराध: शहर में अवैध गतिविधियों के बढ़ते प्रकोप के कारण जनजीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्रमुख सडक़ों पर शराब की दुकानें और गली-मोहल्लों में सूखे नशे की उपलब्धता ने शहर को अपराध का केंद्र बना दिया है। कई बार ये धंधे आपराधिक गतिविधियों को भी जन्म देते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
Next Story





