छत्तीसगढ़
CG BREAKING: 32 लाख के 7 कुख्यात नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Shantanu Roy
28 Feb 2025 5:41 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 32 लाख रुपए के 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक दंपती भी शामिल है। 3 माओवादियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम है। ये तीनों नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। नक्सली हिड़मा और देवा के साथ काम कर चुके हैं। जबकि अन्य 4 नक्सली 2-2 लाख रुपए के इनामी हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। दरअसल, आत्मसमर्पित नक्सलियों में रव्वा मूके उर्फ भीमे और हेमला हिड़मा एक ही टीम में काम करते थे। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। फिर दोनों ने बड़े लीडरों से अनुमति ली और शादी कर ली। लेकिन नक्सली लीडर्स ने इन्हें बच्चे की इजाजत नहीं दी। ये दोनों अपना घर बसाना चाहते थे। इसलिए सरेंडर करने का मन बनाया। नक्सल संगठन में रहते ये दोनों इंसास जैसे हथियार चलाते थे।
मीनपा, टेकलगुडेम में जवानों पर हमला कर करीब 38 जवानों की हत्या में शामिल थे। इन दोनों पर छ्त्तीसगढ़ पुलिस ने 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। दोनों ने अब हथियार डाल दिए हैं। इसके अलावा इन्हीं की टीम के एक और नक्सली बारसे सोना ने भी सरेंडर किया है। बारसे पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। ये दक्षिण सब जोनल बस्तर ब्यूरो मोपोस टीम इंचार्ज, बटालियन नंबर 1 का राजनीति इंचार्ज और एसजेडसीएम सन्नू दादा का गार्ड था। कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहा है। वहीं, उईका लालू, माड़वी कोसी, मड़कम हुंगा, मुचाकी बुधरा ने भी सरेंडर किया है। इन चारों पर 2-2 लाख रुपए कुल 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सुकमा SP किरण चव्हाण ने कहा कि, सभी नक्सली बड़े कैडर्स के साथ काम कर चुके हैं। इनमें एक सरेंडर नक्सली माड़वी हिड़मा का गार्ड रह चुका है। ऐसे में पूछताछ में इनसे कई खुलासे हो सकते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





