छत्तीसगढ़
Raipur Breaking: सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों को SSP उमेद सिंह ने दी विदाई
Shantanu Roy
28 Feb 2025 8:14 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद दिनांक 28.02.25 को सेवानिवृत्त हुए 01 उपनिरीक्षक एवं 01 प्रधान आरक्षक को विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, उप पुलिस अधीक्षक लाईन निलेश द्विवेदी, रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा की सराहना करते हुए उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दिये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में उप निरीक्षक आदोराम एवं प्रधान आरक्षक नेतराम सिन्हा शामिल हैं।
उपनिरीक्षक आदोराम वर्ष 1984 में आरक्षक के पद पर जिला-राजनांदगांव में भर्ती होकर थाना-धमधा, अमलेश्वर, पाटन, कोतवाली, जिला-रायपुर आंरग में सेवा देते हुए दिनांक 28.02.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पूरे सेवा काल में तीन पदोन्नती प्राप्त कर 41 वर्ष का सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
प्रधान आरक्षक नेतराम सिन्हा वर्ष 1988 में आरक्षक के पद पर जिला-रायपुर में भर्ती होकर थाना-यातायात, सिविल लाईन, क्राईम बांच, अनुसंधान सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवा देते हुए दिनांक 28.02.2025 को सेवानिवृत्त हुए इस दौरान आप पूरे सेवा काल में एक पदोन्नती प्राप्त कर 37 वर्ष की सफर तय किया जो अत्यंत सराहनीय है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





