छत्तीसगढ़
मासूम बेटी की हत्या से व्यथित मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े पहुंचीं पीड़ित परिवार से मिलने
Shantanu Roy
2 May 2025 11:06 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। सूरजपुर ज़िले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व मासूम बच्ची की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। इस अमानवीय कृत्य से जनमानस आक्रोशित है और पीड़ित परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। इस दुखद घटना के परिप्रेक्ष्य में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े शनिवार को पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी भी उपस्थित रहे।
पिछले दिनों सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की मासूम बेटी की हत्या ने मन को झकझोर कर रख दिया। एक जनप्रतिनिधि के रूप में इस दुःख को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
— Laxmi Rajwade (@LaxmiRajwade21) May 2, 2025
आज पीड़ित परिवार से उनके निवास में मिलने पहुंची, इस दौरान प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी जी भी… pic.twitter.com/YhyFcOSASr
मंत्री रजवाड़े ने कहा, "इस दर्द को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय घटना है। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।" उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने इस मामले को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से चर्चा की है तथा पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाए। मंत्री रजवाड़े ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह शोकाकुल परिवार को इस असीम पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





