भारत
BIG BREAKING: भारत ने दिखाई अपनी ताकत, राफेल-सुखोई और जगुआर की हुई नाईट लैंडिंग
Shantanu Roy
2 May 2025 10:00 PM IST

x
बड़ी खबर
Shahjahanpur. शाहजहांपुर। भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर युद्धस्तर का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य राष्ट्रीय आपातकाल या युद्ध की स्थिति में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की संभावनाओं का परीक्षण करना था। वायुसेना के इस अभ्यास में राफेल, सुखोई, मिराज, जगुआर, मिग और AN-32 जैसे प्रमुख लड़ाकू और परिवहन विमानों ने टेक-ऑफ और लैंडिंग का सफल प्रदर्शन किया। अभ्यास की शुरुआत C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान की लैंडिंग से हुई, जिसके बाद अन्य लड़ाकू विमानों ने भी शक्ति प्रदर्शन किया।
#WATCH शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: भारतीय वायु सेना (IAF) गंगा एक्सप्रेसवे पर टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास कर रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेसवे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। pic.twitter.com/AlWxSFTGcz
करीब 3.5 किलोमीटर लंबी इस हवाई पट्टी पर किया गया यह अभ्यास रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास एक्सप्रेसवे की संरचनात्मक मजबूती और संचालन क्षमता का मूल्यांकन करने में सहायक होते हैं। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, युद्धकालीन स्थितियों में यदि हवाई अड्डे क्षतिग्रस्त हो जाएं, तो ऐसे एक्सप्रेसवे वायुसेना के लिए वैकल्पिक उड़ान स्थल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस अभूतपूर्व अभ्यास को देखने के लिए वायुसेना और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। शाम को इस अभ्यास का नाइट लैंडिंग शो भी आयोजित किया जाएगा, जो रात 7 बजे से 10 बजे तक चलेगा।
Tagsशाहजहांपुरगंगा एक्सप्रेसवेभारतीय वायुसेनाटेकऑफलैंडिंग अभ्यासयुद्ध तैयारीवैकल्पिक रनवेआपातकालीन लैंडिंगराफेलसुखोईमिराजC-130Jनाइट लैंडिंगएयर स्ट्रिपरणनीतिक अभ्यासShahjahanpurGanga ExpresswayIndian Air Forcetake-offlanding drillwar preparednessalternative runwayemergency landingRafaleSukhoiMiragenight landingairstripstrategic exercise
Next Story





