
बिलासपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैरम में हाथ आजमाया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, बिलासपुर के नेहरू चौक स्थित प्रार्थना भवन में एक खास अनुभव मिला। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, कलेक्टर संजय अग्रवाल और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार के साथ कैरम खेलते हुए कुछ यादगार पल साझा किया। मंच चाहे कोई भी हो, जब संवाद, मुस्कान और अपनापन साथ हो, तो हर पल खास बन जाता है।
विचार गोष्ठी कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे
बिलासपुर के प्रार्थना भवन में श्री सुदर्शन प्रेरणा मंच द्वारा सामाजिक समरसता विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश ने बाबा गुरु घासीदास , संत कबीर दास एवं राम नामी समुदाय को सामाजिक समरसता का संदेश वाहक बताया। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी , भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर ने भी सामाजिक एकजुटता के लिए जीवन पर्यंत काम किया। अंबेडकर ने सामाजिक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आर्थिक समरसता की बात कही।





