
कुरुद। 33 बोतल शराब के साथ नवागांव का युवक गिरफ्तार हो गया है। बिरेझर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नवागांव स्थित सरार तालाब के पास दबिश दी गई, जहां आरोपी सफेद प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर बिक्री करते पाया गया। मौके पर मौजूद खरीदार पुलिस को देखकर फरार हो गए।
आरोपी के पास से जप्त शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए बिरेझर पुलिस ने आरोपी भागवत यादव निवासी नवागांव को मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 33 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 ml, कुल 5.940 बल्क लीटर) जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,300/-, तथा शराब बिक्री से प्राप्त नकद रकम ₹170/-, कुल ₹3,470/- की सामग्री जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया एवं आरोपी को धारा 187 बी.एन.एस.एस. के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लेकर जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में चौकी बिरेझर से प्रआर. शेषनारायण पांडेय, महेश पटेल, हेमु साहू,आर. मिथिलेश डहरिया सैनिक गोवर्धन लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





