छत्तीसगढ़

दीपक बैज ने जांजगीर में कांग्रेस की बैठक ली

Nilmani Pal
16 May 2025 5:20 PM IST
दीपक बैज ने जांजगीर में कांग्रेस की बैठक ली
x

रायपुर/जांजगीर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आज “संविधान बचाओ यात्रा” को लेकर बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं। जिसमें तैयारियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “हमारी दूसरी बार संविधान बचाओ यात्रा स्थगित हुई थी। पहले दुर्ग और फिर बिलासपुर में।

बता दें कि,इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सचिव जरिता लैतफलांग की उपस्थिति रही।

इसके अलावा प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़ और मंत्री उमेश पटेल भी बैठक में मौजूद हैं। साथ ही प्रदेश के कई विधायक, विभिन्न जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष, और प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। सभी नेताओं ने ‘संविधान बचाओ यात्रा’ के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

Next Story
null