भारत

सरेआम...दो युवकों ने ये क्या कर डाला!

jantaserishta.com
16 May 2025 4:52 PM IST
सरेआम...दो युवकों ने ये क्या कर डाला!
x
वीडियो हुआ वायरल.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस क्लब के सामने दो युवकों के बीच मारपीट और चाकू से हमला करने की वारदात सामने आई है. यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. फिर झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक पास के भोजनालय से चाकू उठा लाता है और फिर दूसरे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर उस पर हमला करने लगता है.
बताया जा रहा है कि हमले में युवक पर 15 से 16 बार चाकू से वार किया गया. जवाब में दूसरा युवक भी डंडा उठाकर बचाव करता है और हमला करने वाले युवक को पीटने लगता है. करीब 20 मिनट तक यह मारपीट चलती रही, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया. मामला झांसी के जेल चौराहे के पास पुलिस क्लब के सामने स्थित एक भोजनालय के पास का है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती स्नेहा तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई. दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story