छत्तीसगढ़

खेत में बनाए गए झोपड़ी में मिली लाश

Nilmani Pal
15 Aug 2025 3:07 PM IST
खेत में बनाए गए झोपड़ी में मिली लाश
x

गरियाबंद। जिले के इंदागांव से एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है. पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसी गांव में तीन महीने पहले 20 दिन में 15 लोगों ने सुसाइड अटेम्पट किया था, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से एक्सपर्ट्स की टीम जांच के लिए गांव पहुंची थी.

जानकारी के मुताबिक, युवक की लाश घर से कुछ दूर स्थित खेत में मौजूद झोपडी में फंदे पर लटकता मिला है. खेत मृतक के मामा का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान इंदागांव के पुजारी पारा निवासी 35 वर्षीय रॉबिन ध्रुव के रूप में हुई है. वह आज सुबह अपने घर से निकला था. ममेरा परिवार के लोग जब आज खेत पहुंचे तो लारी में फंदा बना कर लटका हुआ था.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को बरामद पर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Next Story
null