भारत

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत

jantaserishta.com
15 Aug 2025 2:29 PM IST
सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत
x
दर्दनाक हादसा.
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सेप्टिक टैंक का सेटरिंग खोलने के दौरान हुआ। जब एक-एक कर चार लोग टैंक में उतरे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
इस घटना ने पूरे इलाके को शोक और सन्नाटे में डाल दिया है। मृतकों की पहचान नवादा गांव निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र, राजू शेखर चौधरी (55), अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42), और गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजू शेखर चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें नया सेप्टिक टैंक बनाया गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंक का सेटरिंग खोलने का कार्य चल रहा था। इस दौरान सबसे पहले मल्टू राम टैंक में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। यह देख राजू शेखर चौधरी उसे देखने के लिए नीचे गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं लौटा। इसके बाद चिंता में अजय चौधरी और फिर चंद्रशेखर चौधरी भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन चारों ही अंदर फंस गए।
पास खड़े ग्रामीणों को जब यह समझ आया कि चारों अंदर से नहीं लौट रहे हैं, तो उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार, और गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अधिकारियों ने सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद नवादा गांव और गढ़वा शहर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में इस हादसे को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है। गढ़वा सदर अस्पताल उपाधीक्षक मेहरून यामिनी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खून और अंगों के सैंपल ले लिए गए हैं, जिससे मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story