छत्तीसगढ़
कलेक्टर व्यास ने सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा को दी सम्मानपूर्वक विदाई
Shantanu Roy
1 Feb 2026 12:07 AM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे सदाशिव मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर रोहित व्यास सहित राजस्व अमले एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिश्रा को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर व्यास ने कहा कि नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान राजस्व प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में मिश्रा की कार्यशैली सदैव जनहित और नियमबद्धता पर आधारित रही, जिससे आम नागरिकों को त्वरित और न्यायपूर्ण सेवा मिली। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिश्रा के व्यवहार, समय पालन और सहयोगी स्वभाव को स्मरण करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक रहे, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते रहे। राजस्व मामलों के निराकरण में उनकी सूझबूझ और अनुभव से कार्यालय को निरंतर लाभ मिलता रहा। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह रहा है, जहाँ सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





