छत्तीसगढ़
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने महिला सशक्तिकरण के कार्यों का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
4 Jun 2025 7:01 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। नगर में अपने दौरे की शुरुआत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करने के साथ की, जहांअटल परिसर में स्थित अटल जी की प्रतिमा पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के उपरांत, कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिलाईगढ़ नगर पंचायत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्थान के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन लिया। उन्होंने नगर पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास केंद्र का विशेष रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी और नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनूप टीकाराम जायसवाल भी मौजूद रहे।
उन्होंने इन कार्यक्रमों की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षिका सावित्री देवांगन और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी लगन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने स्वच्छता दीदियों के कार्यों और स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की भी जानकारी ली और उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ उन तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और उनके द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने में भी मदद की जाए। उनके इस निरीक्षण से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत संस्थाओं और महिलाओं में नया उत्साह देखने को मिला।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





