
x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि सीमांकन, त्रुटि सुधार, अविवादित नामांतरण, पात्र खसरे का बटांकन जैसे प्रकरणों को प्राथमिकता में लेकर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी प्रकरण राजस्व कार्यालयों में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए।
कलेक्टर ने आरसीसी (राजस्व न्यायालय) और पंचायत स्तर के प्रकरणों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इनका शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “राजस्व प्रकरणों का त्वरित समाधान आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक है, यह शासन की प्राथमिकता है।” कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला स्तरीय कॉल सेंटर, हेल्पलाइन, जनदर्शन में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को इनके शीघ्र निराकरण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, डीएफओ लोकनाथ पटेल, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, निधि साहू, उमाशंकर बंदे, अभिलाषा पैकरा, मनीष मिश्रा, एडीएम देवेंद्र पटेल, एएसपी लखन पटले सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





